Ballygunge Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद चार मई को मतगणना हुई। बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र में शाम तक चुनाव के नतीजे सामने आ गए। बालीगंज सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार शतोरूपा और तृणमूल कांग्रेस के शोभनदेब चट्टोपाध्याय के बीच रहा, जिसमें टीएमसी के शोभनदेब चट्टोपाध्याय की जीत हुई और भाजपा की शतोरूपा हार गईं। वहीं इस सीट से कांग्रेस ने रोहन मित्रा को मैदान में उतारा था, जबकि CPI (M) ने फैयाज अहमद खान को अपना उम्मीदवार बनाया था।
बालीगंज सीट पर किसका रहा दबदबा
तृणमूल के सुब्रत मुखर्जी ने 2011 में CPI(M) के फौद हलीम को 41,185 वोटों से हराकर बालीगंज सीट पर जीत हासिल की थी और 2016 में कांग्रेस के कृष्णा देबनाथ से 15,225 वोटों के कम अंतर से हराकर अपनी जीत को बरकरार रखा था। 2021 में, मुखर्जी ने भाजपा के लोकनाथ चटर्जी को 75,359 वोटों से आसानी से हरा दिया था। सुब्रत मुखर्जी का साल 2021 में निधन हो गया था और इस सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी के बाबुल सुप्रियो ने CPI(M) की सायरा शाह हलीम को हराकर जीत हासिल की थी।