1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Bangaon Uttar Election Result 2026 Live Updates: बोंगांव उत्तर सीट पर कौन जीत रहा और कौन हार रहा? जानें ताजा अपडेट

Bangaon Uttar Election Result 2026 Live Updates: बोंगांव उत्तर सीट पर कौन जीत रहा और कौन हार रहा? जानें ताजा अपडेट

 Published : May 04, 2026 08:08 am IST,  Updated : May 04, 2026 08:08 am IST

Bangaon Uttar Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की बोंगांव उत्तर विधानसभा सीट के चुनाव का परिणाम आज 4 मई को जारी हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस बोंगांव उत्तर सीट पर कौन आगे चल रहा है।

बोंगांव उत्तर- India TV Hindi
बोंगांव उत्तर Image Source : PTI

Bangaon Uttar Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग हो चुकी है और जनता को अब चुनाव के परिणाम का इंतजार है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। अब 4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव का रिजल्ट सामने आ रहा है। इस चुनाव में बोंगांव उत्तर सीट भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में से एक है। आइए इस खबर में जानते हैं कि बोंगांव उत्तर सीट पर कौन बाजी मार रहा है।

2021 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी के अशोक कीर्तनिया ने जीत हासिल की। अशोक कीर्तनिया ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार श्यामल रॉय को 10488 वोटों से हराया था। शोक कीर्तनिया को 97,761 वोट मिले जबकि श्यामल रॉय को 87,273 वोट मिले थे। वहीं, CPI(M) के पीयूष कांति साहा तीसरे नंबर पर रहे थे, जिन्हें मात्र 14,051 वोट मिले थे। 

2016 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान बोंगांव उत्तर सीट पर टीएमसी के बिस्वजीत दास की जीत हुई थी। बिस्वजीत दास ने AIFB के सुशांता बोवाली को 33192 वोटों से हरा दिया था। बिस्वजीत दास को 95,822 वोट मिले थे तो सुशांता बोवाली को 62,630 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, बीजेपी के के.डी. बिस्वास तीसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 21,262 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।