1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Barrackpur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट पर कौन जीता? जानें

Barrackpur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट पर कौन जीता? जानें

 Published : May 04, 2026 08:12 am IST,  Updated : May 04, 2026 11:59 pm IST

Barrackpur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

बैरकपुर विधानसभा...- India TV Hindi
बैरकपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 Image Source : INDIA TV

Barrackpur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ चुके हैं। बैरकपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कौस्तुव बागची ने जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार राज चक्रवर्ती को 15822 वोटों के अंतर से हरा दिया। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। इस सीट पर बीजेपी के कौस्तुव बागची, तृणमूल कांग्रेस के राज चक्रवर्ती और सीपीआईएम के सुमन बंदोपाध्याय मुख्य उम्मीदवार थे। 

2021 के चुनाव नतीजे

वर्ष 2021 में हुए चुनाव में इस सीट से TMC  उम्मीदवार राज चक्रवर्ती ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी BJP के चंद्रमणि शुक्ला को हराया था। राज चक्रवर्ती को कुल 68,887 वोट मिले थे जबकि चंद्रमणि शुक्ला को कुल 59,665  वोट मिले थे। वहीं सीपीआईएमके  देबाशीष भौमिक को कुल 13,540 वोट हासिल हुए थे। हार और जीत का अंतर 9,222 वोटों का रहा। 

2016 के चुनाव नतीजे

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के शीलभद्र दत्ता ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सीपीआईएम के उम्मीदवार देबाशीष भौमिक को 7,319 वोटों से हराया था। शीलभद्र दत्ता को कुल 63,515 वोट मिले थे जबकि देबाशीष भौमिक को कुल 56,196 वोट हासिल हुए थे। वहीं बीजेपी के अमितव राय तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 15,310 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।