1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. लोकसभा चुनाव से पहले ममता को लग सकता है झटका, विधायक तापस रॉय छोड़ सकते हैं पार्टी

लोकसभा चुनाव से पहले ममता को लग सकता है झटका, विधायक तापस रॉय छोड़ सकते हैं पार्टी

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 04, 2024 11:12 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 11:22 am IST

तापस रॉय पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। वह साल 2001, 2011, 2016 और 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं।

तृणमूल कांग्रेस के विधायक तॉपस रॉय।- India TV Hindi
तृणमूल कांग्रेस के विधायक तॉपस रॉय। Image Source : ANI

आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की सियासत भी गर्म हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि तृणमूल कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाने वाले नेता तापस रॉय ममता बनर्जी को तगड़ा झटका दे सकते हैं। माना जाता है कि पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर तापस रॉय की नाराजगी भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला। 

भाजपा के साथ जा सकते हैं तापस

हाल ही में बारानगर नगर पालिका में भर्ती भ्रष्टाचार को लेकर ईडी तापस के घर पहुंची थी। उस समय अधीर चौधरी, नौशाद सिद्दीकी, सजल घोष तापस के समर्थन में नजर आए थे, लेकिन तृणमूल से कोई भी उनके साथ नहीं खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि तापस इस बात को लेकर भी गुस्सा है। इसके बाद से ही उनके और पार्टी के बीच दूरियां बढ़ी और बात इस्तीफे तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि तापस रॉय बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 

कौन हैं तापस रॉय?

तापस रॉय पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। वह साल 2001, 2011, 2016 और 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। माना जा रहा है कि तापस रॉय जल्द ही विधायकी से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके भाजपा नेता सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात होने की खबर है। 

बंगाल में भाजपा कर सकती है कमाल

इंडिया टीवी-सीएनएक्स की ओर से किए गए ओपिनियन पोल के अनुसार, अगर अभी चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीटों में से 20 सीटें जीत सकती है। वहीं, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस चुनाव में 21 सीटें जीत सकती है। आपको बता दें कि ओपिनियन पोल बीते शुक्रवार को समाचार चैनल पर प्रसारित किया गया था। 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा का आया बयान, भाजपा के लिए कही ये बात

TMC छोड़ने के बाद सुदीप बनर्जी पर बरसे कुणाल घोष, सीबीआई और ईडी से कहा- बैंक अकाउंट की हो जांच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।