1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा का आया बयान, भाजपा के लिए कही ये बात

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा का आया बयान, भाजपा के लिए कही ये बात

 Written By: Amar Deep
 Published : Mar 03, 2024 08:23 am IST,  Updated : Mar 03, 2024 08:45 am IST

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया है। वहीं इस सीट पर टीएमसी से चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

पवन सिंह को टिकट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बयान।- India TV Hindi
पवन सिंह को टिकट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बयान। Image Source : PTI/SOCIAL MEDIA

आसनसोल: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया है। बता दें कि आसनसोल सीट से ही टीएमसी ने बिहारी बाबू कहे जाने वाले नेता शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया हुआ है। ऐसे में इस सीट पर पूरी लड़ाई स्टार वार की देखी जा रही है। वहीं पवन सिंह को भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा

अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर ये सत्य है और अगर इसकी ऑफिशियल घोषणा हो चुकी है तो ये तो उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, इस बारे में वही लोग ज्यादा जानकारी दे पाएंगे। हमें तो अभी-अभी आप लोगों ने खबर दी है तो हमारे दिल में तो सबके लिए शुभकामना और शुभाशीष है। यहां पर आसनसोल में कई लोगों का ये भी मानना है कि उन लोगों ने जिस तरह से नामों की घोषणा की है, उनमें कई सारे नाम ऐसे हैं जिनको देखकर ऐसा लगता है कि वो अपना ही हित नहीं सोच रहे हैं। अपने साथ-साथ वो विपक्ष का भी और टीएमसी का भी हित सोच रहे हैं। इस सोच के लिए तो मैं उनको बधाई देता हूं।

आमने-सामने होंगे फिल्मी सितारे

बता दें कि एक तरफ जहां पवन सिंह को पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है तो वहीं शुत्रुघ्न सिन्हा पहले से ही सांसद हैं। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा पहले भारतीय जनता पार्टी में भी रह चुके हैं। ऐसे में आसनसोल लोकसभा सीट पर भाजपा के लिए टीएमसी के खिलाफ चुनाव जीत पाना आसान नहीं होगा। वहीं पवन सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी के कई अन्य सितारों को भी लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और गोरखपुर से रवि किशन का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- 

TMC छोड़ने के बाद सुदीप बनर्जी पर बरसे कुणाल घोष, सीबीआई और ईडी से कहा- बैंक अकाउंट की हो जांच

कुणाल घोष ने TMC से क्यों दिया इस्तीफा? नरेंद्र मोदी को लेकर सुदीप बंदोपाध्याय और अधीर रंजन पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।