1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. BJP नेता स्मृति ईरानी ने इंडिया टीवी से की खास बात, कहा- बिल को गिराने वाली TMC महिलाओं की हिमायती कैसे है?

BJP नेता स्मृति ईरानी ने इंडिया टीवी से की खास बात, कहा- बिल को गिराने वाली TMC महिलाओं की हिमायती कैसे है?

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 20, 2026 04:53 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 05:18 pm IST

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने इंडिया टीवी से बात की और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को गिराया हो, वो महिलाओं की हिमायती कैसे बन सकती है?

Smriti Irani- India TV Hindi
स्मृति ईरानी ने इंडिया टीवी से की बात Image Source : REPORTER INPUT

कोलकाता: बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कोलकाता में इंडिया टीवी से खास बातचीत के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिस टीएमसी ने बिल को गिराया, वो महिलाओं की हिमायती कैसे हो सकती है?

स्मृति ईरानी ने और क्या कहा?

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज देश की लोकसभा में भाजपा की महिला सांसद ज्यादा हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब सारी व्यवस्था महिलाओं के लिए की गईं लेकिन टीएमसी ने सदन में महिला आरक्षण बिल को हराया। 2023 के बिल में डिलिमिटेशन का जिक्र नहीं था क्या?

स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग जजों को बंधक बनाते हैं, देश के राष्ट्रपति का अपमान करते हैं, जिनका भाई, ग्रह मंत्री को अपशब्द बोलता है, वो बोल रहे हैं कि भाजपा डरा रही है। ये कैसे हो सकता है कि एक समुदाय को मैसेज जा रहा है वोट डालने के लिए? ये अपने में चिंता की बात है!

स्मृति ईरानी ने बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि देश में 25 करोड़ महिलाओं तक बैंक खाता पहुंचा। 30 करोड़ से ज्यादा लोन मुद्रा के अंतर्गत दिए गए। 

पश्चिम बंगाल में कब हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके नतीजे 4 मई को आएंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर ये चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच में हो रहा है। टीएमसी पूरी ताकत से प्रचार अभियान में जुटी हुई है, जिससे सत्ता को बरकरार रख सके। वहीं बीजेपी भी पूरी ताकत से धुआंदार प्रचार में जुटी है, जिससे बंगाल में उसको जीत मिल सके। 

बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को बंगाल में प्रचार के लिए उतारा है, वहीं ममता बनर्जी भी अपने स्टार प्रचारकों के साथ मैदान में डटी हुई हैं। अब देखना ये होगा कि जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।