मालदा: पश्चिम बंगाल की सियासत में बंगाली नव वर्ष के मौके पर एक नया सियासी तड़का लग गया है। बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए महिलाओं के लिए हर महीने ₹3000 आर्थिक सहायता देने का वादा किया है और इस वादे को सिर्फ भाषणों तक सीमित न रखते हुए गारंटी कार्ड के रूप में फॉर्म भरवाने की शुरुआत भी कर दी गई है।
Related Stories
महिलाओं ने भी बीजेपी की तरफ से दिया हुआ गारंटी कार्ड स्वरूप फॉर्म भरा है और बड़ी तादाद में महिलाएं फॉर्म भरने पहुंची थीं। इस फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन लिखकर भर देना है, जिसके बाद वायदे स्वरूप सरकार बनने के बाद महिलाओं को 3000 रुपए देने का वादा किया गया है।
ममता सरकार पहले से इन योजनाओं के तहत दे रही पैसा
दूसरी ओर, ममता बनर्जी की सरकार पहले से ही लक्ष्मी भंडार जैसी योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 से ₹1700 तक की सहायता दे रही है। लेकिन अब बीजेपी इस राशि को लगभग दोगुना कर देने का वादा कर रही है, जिससे पश्चिम बंगाल में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
पश्चिम बंगाल में कब हैं विधानसभा चुनाव?
पश्चिम बंगाल में 23 और 28 अप्रैल को 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये चुनाव 294 सीटों पर हो रहे हैं। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे।
इस बार बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच बताया जा रहा है। हालांकि टीएमसी की यहां पर सरकार है और उसके आगे सरकार को निरंतर बनाए रखने की चुनौती है, वहीं बीजेपी के लिए ये सत्ता पाने का मौका है। बीजेपी और टीएमसी समेत अन्य पार्टियां भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय नेता और स्टार प्रचारक बीजेपी के लिए वोट मांगने के लिए पश्चिम बंगाल का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि सरकार किस पार्टी की बनती है और जनता का विश्वास कौन जीतकर ले जाता है।