1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के आवास के बाहर मनाया जश्न, लगाया 'जय श्री राम' का नारा

VIDEO: जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के आवास के बाहर मनाया जश्न, लगाया 'जय श्री राम' का नारा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 04, 2026 01:38 pm IST,  Updated : May 04, 2026 01:42 pm IST

Jai Shree Ram Slogans: ममता बनर्जी के आवास के बाहर कुछ BJP कार्यकर्ता पहुंचे और 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे। इसका वीडियो सामने आ गया है, जिसमें पुलिस, कार्यकर्ताओं से नारे नहीं लगाने के लिए कहती दिख रही है।

Jai Shree Ram Slogans- India TV Hindi
ममता बनर्जी के आवास के बाहर BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी। Image Source : ANI

West Bengal Assembly Elections 2026 में BJP की बड़ी जीत के बाद Mamata Banerjee के आवास के बाहर से एक VIDEO सामने आया है, जिसने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। दरअसल, वीडियो में कुछ BJP कार्यकर्ता, ममता बनर्जी के आवास के बाहर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते दिखे। बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP को भारी बढ़त मिल गई है और इसका जश्न BJP कार्यकर्ता जोर-शोर से मना रहे हैं।

ममता बनर्जी के आवास के बाहर 'जय श्री राम'

वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ BJP कार्यकर्ता, कोलकाता में सीएम आवास के बाहर पहुंच गए और नारे लगाने लगे। इस दौरान, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को काबू करने की कोशिश की और वर्कर्स को वहां से जाने के लिए कहा। हालांकि, इन दौरान किसी तरह का कोई टकराव नहीं हुआ, लेकिन इस वीडियो ने सड़क पर हलचल जरूर बढ़ा दी।

ममता बनर्जी का 'जय श्री राम' पर विरोध

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री राम’ का नारा लंबे वक्त से राजनीतिक प्रतीक बना हुआ है। BJP की रैली में अक्सर ये नारा सुनाई देता है। वहीं, दूसरी तरफ ममता बनर्जी के भी इससे जुड़े कई किस्से हैं। 2021 में हुए एक सरकारी कार्यक्रम में जनता के बीच बैठे कुछ लोगों के जय श्री राम का नारा लगाने से ममता बनर्जी नाराज हो गई थीं। उन्होंने कार्यक्रम में भाषण देने से मना कर दिया था। इस कार्यक्रम में मंच पर तब PM मोदी भी मौजूद थे।

जब 'जय श्री राम' सुन ममता ने कार्यक्रम ने नहीं दी थी स्पीच

तब ममता बनर्जी ने कहा था, 'मुझे लगता है कि सरकार के कार्यक्रम में गरिमा होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। किसी को आमंत्रित करने के बाद उसका अपमान करना उचित नहीं है। इसके विरोध के तौर पर मैं कुछ नहीं बोलूंगी।'

पूर्वी मेदिनीपुर में भी भड़क गई थीं ममता बनर्जी

एक अन्य घटना में साल 2019 में जब ममता बनर्जी पूर्वी मेदिनीपुर के चंद्रकना के इलाके से अपने काफिले के साथ गुजर रही थीं तो सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने जय श्री राम का नारा लगा दिया था। इसको लेकर भी ममता बनर्जी भड़क गई थीं और अपनी गाड़ी से नीचे उतरकर इसका विरोध किया था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट यहां देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।