Chunchura Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है और चुनाव परिणाम भी सामने आ चुका है। आपको बता दें कि बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण में वोटिंग कराई गई थी। अब 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने वाले हैं। इस चुनाव में चुंचुड़ा विधानसभा सीट भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में से एक है। ये सीट बीते 3 चुनाव से तृणमूल कांग्रेस का गढ़ बनी हुई है। इस सीट से भाजपा के सुबीर नाग ने जीत प्राप्त की है।
कौन-कौन हैं उम्मीदवार?
चुंचुड़ा सीट पर निर्दलीय समेत कई राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। हालांकि, इस सीट पर मुख्य तौर पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवारों के बीच है। सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुंचुड़ा विधानसभा सीट से देबांगशु भट्टाचार्य को चुनाव मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने सुबीर नाग को टिकट दिया है। कांग्रेस की ओर से मेनुल हक चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से सुनील कुमार साहा चुनाव मैदान में हैं।
चुंचुरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुबीर नाग ने जीत हासिल की है। उन्होंने चुनाव में 137704 वोट मिले और उन्होंने 43435 वोटों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस के देबांगशु भट्टाचार्य रहे जिन्हें 94269 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के सुनील कुमार साहा रहे जिन्हें 14226 वोट मिले।
कब हुए थे चुनाव?
चुंचुड़ा पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है। चुंचुड़ा का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 190 है और ये एक अनारक्षित सीट है। यह मुख्य रूप से शहरी विधानसभा सीट है। चुंचुड़ा सीट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आज 4 मई को इसके परिणाम सामने आ रहे हैं।