पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यहां कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ रही है। हालांकि, फिलहाल 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इस बार कांग्रेस अपने सीनियर नेताओं को भी विधानसभा चुनाव में उतार रही है। ऐसे में अधीर रंजन चौधरी को लंबे समय बाद विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। वह लगभग 30 साल बाद विधायक का चुनाव लड़ेंगे। उन्हें बहरामपुर से टिकट दिया गया है। इसके कयास पहले ही लगाए जा रहे थे।
मौसम नूर को मालतीपुर से टिकट मिला है। इसके अलावा भी कई सीनियर नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है। ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट से कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को ममता के खिलाफ खड़ा किया है। ऐसे में यहां पर ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी और प्रदीप प्रसाद के बीच त्रिकोणीय लड़ाई हो सकती है।
पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव
पश्चिम बंगाल में दो चरण में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। जिन 152 सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। वहां, चुनाव का नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी होगा। वहीं, दूसरे चरण की 148 सीटों पर चुनाव का नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा। पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 9 अप्रैल है। चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी होंगे।
यह भी पढ़ें-
"पश्चिम बंगाल में अगर बीजेपी सत्ता में आई तो लोग नॉनवेज नहीं खा पाएंगे", बोलीं CM ममता बनर्जी