1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में Coronavirus के 2261 मामले, 35 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में Coronavirus के 2261 मामले, 35 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 09:26 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 09:54 pm IST

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2261 नए मामले सामने आए हैं जबकि 35 लोगों की मौत हो गई है।

पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में Coronavirus के 2261 मामले, 35 लोगों की मौत- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में Coronavirus के 2261 मामले, 35 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2261 नए मामले सामने आए हैं जबकि 35 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47030 हो गई है जबकि एक्टव मामलों की संख्या 17 हजार से ऊपर है। आज राज्य में कुल 2261 नए मामलों में सबसे ज्यादा 651 कोलकाता से आए हैं।

पश्चिम बंगाल में 23 , 25 और 29 जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में 23 , 25 और 29 जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सरकारी एवं निजी परिवहन के साथ-साथ आपात सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि आवश्यक और आपात गतिविधियों को छोड़कर, तीन दिनों में सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को कहा था कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण दर्ज किया गया है। सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए 31 अगस्त तक हर सप्ताह दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह बृहस्पतिवार (23 जुलाई) और शनिवार (25 जुलाई) को पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह बुधवार (29 जुलाई) को लॉकडाउन लागू होगा। अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह पूर्ण लॉकडाउन के दूसरे दिन के बारे में सोमवार को प्रस्तावित एक समीक्षा बैठक के बाद फैसला लिया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।