1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 50 हुई

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 50 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2020 11:09 pm IST,  Updated : May 03, 2020 11:09 pm IST

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से दो और लोगों के मरने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

Coronavirus cases in West Bengal till 3rd May- India TV Hindi
Coronavirus cases in West Bengal till 3rd May Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से दो और लोगों के मरने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नये मामले सामने आये।

इसके अनुसार रविवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 927 मामले हो गये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़ा 922 बताया है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 663 है। प्रदेश में अबतक 22 हजार 915 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।