1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चक्रवाती तूफान 'मोंथा' को लेकर बंगाल में अलर्ट, इन जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' को लेकर बंगाल में अलर्ट, इन जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 28, 2025 08:00 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 08:05 pm IST

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के कारण 31 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर मछुआरों को तट के आस-पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के कारण 31 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से जारी एक विशेष बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में स्थित यह तूफान उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि चक्रवाती तूफान 'मोंथा' मंगलवार रात तक आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। आईएमडी ने मछुआरों को सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार तक पश्चिम बंगाल तट के आस-पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि इस मौसम तंत्र के कारण मंगलवार से शुक्रवार के बीच दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में शामिल हैं-

  • उत्तर और दक्षिण 24 परगना
  • पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर
  • झारग्राम और पुरुलिया
  • पूर्व और पश्चिम बर्धमान
  • बीरभूम और मुर्शिदाबाद
  • उत्तर बंगाल में बहुत भारी बारिश

चक्रवाती तूफान के कमजोर होने के बाद भी उत्तर बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा। उप-हिमालयी जिलों जैसे दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में शुक्रवार को बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान के गुरुवार तक निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। चक्रवात के कमजोर होने के बावजूद गुरुवार और शुक्रवार को मालदा, उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर समेत उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भारी बारिश (7 से 12 सेमी) होगी। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

बाबा बागेश्वर का बड़ा दावा- मेरे पीछे विदेशी ताकतें, AI जनरेटेड फेक वीडियो बनाकर बदनाम कर रहे

अमेरिका से हरियाणा के 50 लोग हुए डिपोर्ट, हरजिंदर सिंह ने सुनाई पीड़ा- 25 घंटे बेड़ियों में जकड़ कर रखा गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।