1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ऑपरेशन सिंदूर के बाद 'ऑपरेशन लाल मिर्च', लड़कियों पर बयान देकर फंसीं ममता, BJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 'ऑपरेशन लाल मिर्च', लड़कियों पर बयान देकर फंसीं ममता, BJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 14, 2025 12:35 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 12:41 pm IST

दुर्गापुर में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा से हुई हैवानियत के मामले में ममता सरकार विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक हाथ में लाल मिर्च का पाउडर और दूसरे हाथ में ऑपरेशन लाल मिर्च का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।

bjp workers protest- India TV Hindi
हाथ में लाल मिर्च पाउडर लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आईं छात्राओं से छात्रावासों के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। उन्हें देर रात बाहर निकलने से बचना चाहिए, हालांकि उन्हें जहां चाहें जाने का मौलिक अधिकार है।” सीएम ममता ने यह बयान ओडिशा की रहने वाली दुर्गापुर में स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा से शुक्रवार रात गैंगरेप की घटना के बाद दिया था। छात्रा अपने एक मित्र के साथ डिनर के लिए बाहर गई थी।

हाथ में लाल मिर्च पाउडर लेकर प्रोटेस्ट

वहीं, ममता बनर्जी के बयान पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं के तरफ से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसी बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया। नॉर्थ 24 परगना जिले के विधाननगर साल्ट लेक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक हाथ में लाल मिर्च का पाउडर और दूसरे हाथ में ऑपरेशन लाल मिर्च का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।  

देखें वीडियो-

बीजेपी के तरफ से बयान दिया गया कि पश्चिम बंगाल की औरतों और लड़कियों को हाथ में लाल मिर्च पाउडर लेकर घूमना चाहिए। कहीं भी कोई रेपिस्ट या दुष्कर्म करता दिखे तो उसके ऊपर यह लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया जाए और उनकी जमकर पिटाई की जाए। वहीं, आपको बता दें कि  विपक्षी दलों की आलोचना के बीच बनर्जी ने बाद में दावा किया था कि उनकी टिप्पणियों को गलत संदर्भ में पेश किया गया।  

यह भी पढ़ें-

दुर्गापुर गैंगरेप केस: पुलिस ने चौथे और पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया, पीड़िता से मिल सकते हैं राज्यपाल आनंद बोस

लखनऊ में 11वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, एक आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।