1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता

कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 27, 2026 01:36 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 02:00 pm IST

कोलकाता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कोलकाता समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोलकाता समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 थी। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश है।

नेपाल में भूकंप के झटके

इससे पहले, नेपाल के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नेपाल के संखुवासभा जिले में था, जिसकी वजह से आस-पास के कई जिलों में झटके महसूस किए गए।

भूकंप शुक्रवार तड़के 3 बजकर 18 मिनट पर आया। जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आए झटकों ने उन्हें घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। भूकंप का मुख्य केंद्र काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित संखुवासभा-ताप्लेजंग सीमा क्षेत्र के पास टोपके गोला में था। 

संखुवासभा के अलावा नेपाल के कई अन्य पूर्वी जिलों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। भोजपुरस पंचथरस तेहरथुम और ताप्लेजंग जिले के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। संखुवासभा के अलावा नेपाल के कई अन्य पूर्वी जिलों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। भोजपुरस पंचथरस तेहरथुम और ताप्लेजंग जिले के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए।

सिक्किम में भूकंप

इससे पहले, सिक्किम में गुरुवार को भूकंप के 4.6 और 3.5 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम से चार किमी उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। मांगन जिले में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र गंगटोक से 11 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था।

ये भी पढ़ें-

Ranchi-Mango (Jamshedpur) Municipal Corporation Election Result LIVE: रांची और जमशेदपुर समेत 48 निकायों की मतगणना आज, यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

JNU हिंसा के सबूत बने वीडियो, पुलिस को थप्पड़ मारते, उकसाते नजर आए छात्र; JNUSU अध्यक्ष समेत 14 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।