1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग के वाहन को लगाई गई आग

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग के वाहन को लगाई गई आग

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2021 08:20 am IST,  Updated : Mar 27, 2021 08:20 am IST

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात पुरुलिया जिले के बंदवान में चुनाव ड्यूटी के लिये किराये पर लिये गए एक वाहन को आग लगा दी गई।

पश्चिम बंगाल में पहले...- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग के वाहन को लगाई गई आग Image Source : TWITTER- ANI

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात पुरुलिया जिले के बंदवान में चुनाव ड्यूटी के लिये किराये पर लिये गए एक वाहन को आग लगा दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर छोड़ने के बाद वापस जा रहा था। इस दौरान राज्य के नक्सल प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र के तुलसिडी गांव में इसमें आग लगा दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगलों से अचानक बाहर आए कुछ लोगों ने वाहन को रोका और कथित रूप से उस पर पेट्रोलियम पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। सूत्रों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, वाहन जलकर राख हो चुका था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरुलिया जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर शनिवार को पहले चरण में मतदान हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।