1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बेटी पसंद नहीं थी तो फांसी पर लटका दिया, पत्नी के मायके जाते ही उठाया खौफनाक कदम

बेटी पसंद नहीं थी तो फांसी पर लटका दिया, पत्नी के मायके जाते ही उठाया खौफनाक कदम

 Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 07, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 01:46 pm IST

आरोपी पिता लंबे समय से बेटी को रास्ते से हटाना चाह रहा था। वह बस मौके की तलाश कर रहा था। ऐसे में जैसे ही पत्नी मायके गई। आरोपी बेटी को स्कूल से लेकर आया और कथित तौर पर हत्या कर दी।

girl- India TV Hindi
मृतक बच्ची Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए अपनी बेटी की हत्या कर दी, क्योंकि वह उसे पसंद नहीं करता था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पत्नी के मायके जाने का इंतजार किया। इसके बाद बेटी की हत्या कर दी। मृतक लड़की दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी ने उसे मौत के घाट उतारने के लिए स्कूल से पहले ही ले आया था।

घटना डोमजूर के सलप तेतुलकुली इलाके की बताई जा रही है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में हावड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हावड़ा थाना पुलिस ने बच्ची के पिता अनुप मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

जन्म से ही अत्याचार करता था पिता

मृत बच्ची के मामा का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से ही पिता कथित तौर पर उसके साथ विभिन्न तरह से अत्याचार करता था। बाद में जब परिवार में बेटे का जन्म हुआ, तब से ही पिता ने बेटी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। आरोप है कि पत्नी के दोनों बच्चों को लेकर मायके जाने के दौरान उसने मौका पाकर बच्ची को स्कूल से घर लाया और उसकी हत्या कर दी।

पिता ने आरोपों को झूठा बताया

गिरफ्तार आरोपी पिता अनुप मंडल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्ची की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था और घटना के दौरान क्या हुआ, इसे लेकर पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पिता खुद बच्ची के स्कूल गया था और उसे स्कूल से घर लाकर फंदे पर लटका दिया।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

लड़की के मामा पक्ष की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि पिता अरुप मंडल ने मच्छरदानी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और फिर फांसी लगा दी। वह पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था और बच्ची से नाराज रहता था। आरोपी पेशे से फूड टेक्नोलॉजिस्ट है। अब तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद ही हत्या की पुष्टि होगी।

 

(हावड़ा से बीजू मंडल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बालू लदे ट्रकों को रोक कर रहा था वसूली, खुद को बताया बीजेपी नेता; VIDEO वायरल होने के बाद एक गिरफ्तार

टीएमसी के पूर्व पार्षद पर एंबुलेंस चालक ने लगाया रंगदारी और मारपीट का आरोप, भाजपा विधायक ने की जांच की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।