1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चाय की दुकान पर बरसीं गोलियां, प्रमोटर पर 6 राउंड की फायरिंग; CCTV में कैद हुआ हत्या का मंजर

चाय की दुकान पर बरसीं गोलियां, प्रमोटर पर 6 राउंड की फायरिंग; CCTV में कैद हुआ हत्या का मंजर

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 26, 2026 01:56 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 01:59 pm IST

शफीक खान सुबह अपने घर से निकला था। चाय की दुकान पर था, तभी दो हमलावर वहां पहुंचे और उसके सिर और सीने पर ताबड़तोड़ 6 राउंड गोलियां चला दीं।

फरार आरोपी हारुन खान और रोहित- India TV Hindi
फरार आरोपी हारुन खान और रोहित Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक युवा प्रमोटर की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद शफीक खान के रूप में हुई है। यह वारदात हावड़ा के गोलाबाड़ी के पीलखाना में हुई।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार तड़के करीब 4:10 बजे की है। शफीक खान रमजान के महीने में सुबह अपने घर से निकला था और पीलखाना स्थित एक चाय की दुकान पर था। इसी दौरान दो हमलावर वहां पहुंचे और शफीक से बातचीत करने लगे। अचानक, दोनों ने अपनी बंदूकें निकालीं और पॉइंट ब्लैंक रेंज से शफीक के सिर और सीने पर ताबड़तोड़ 6 राउंड गोलियां चला दीं। खून से लथपथ शफीक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

यह पूरी वारदात पास ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बातचीत के दौरान अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

हारुन खान और रोहित ने चलाई गोलियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती अंदाजा है कि यह गोलीबारी मृतक प्रमोटर और इलाके के दो कुख्यात अपराधियों- हारुन खान और रोहित के बीच पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई। हावड़ा डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बॉडी परिवार को सौंप दी है।

तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम- मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद वकील और दिलदार हुसैन है। ये तीनों कोलकाता के बउबजार इलाके के निवासी हैं। आरोपी हारुन खान के करीबी हैं। इन्होंने हत्या के बाद हारुन खान और रोहित को भागने में मदद की और उन्हें पनाह दी। हावड़ा नगर पुलिस के गुप्तचर विभाग ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ की जा रही है। हावड़ा नगर पुलिस ने हावड़ा और कोलकाता में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि, दो मुख्य आरोपी हारुन और रोहित अभी भी फरार हैं।

ये भी पढ़ें-

सब्जी विक्रेता ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर किया कत्ल, कमरे में पड़ी मिलीं लाशें

BJP का बड़ा आरोप- "AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को दिए पैसे के ऑफर्स", साजिश के कई VIDEO आए सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।