1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सब्जी विक्रेता ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर किया कत्ल, कमरे में पड़ी मिलीं लाशें

सब्जी विक्रेता ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर किया कत्ल, कमरे में पड़ी मिलीं लाशें

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 26, 2026 09:17 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 09:24 am IST

दिल्ली के समयपुर बादली में एक सब्जी विक्रेता ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की हत्या कर दी। परिवार बिहार के पटना जिले का रहने वाला था। आरोपी की आखिरी लोकेशन जहांगीरपुरी में मिली।

मृतका अनीता और उसकी तीन बेटियां- India TV Hindi
मृतका अनीता और उसकी तीन बेटियां Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी और तीन मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे इस वारदात की जानकारी मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे के अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।

समयपुर बादली के चंदन विहार स्थित एक किराए के मकान के कमरे में एक महिला अनीता ( 30 वर्ष) और उसकी तीन बेटियों (उम्र 5, 4 और 3 वर्ष) की लाश पड़ी हुई थी। हत्या को अंजाम धारदार हथियार से दिया गया था। आरोपी पति वारदात के बाद से फरार है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति वेजिटेबल वेंडर है। परिवार बिहार के पटना जिले का रहने वाला था। अनीता अपने पति मंचुन केवट और तीन बेटियों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी पति मंचुन आज़ादपुर मंडी में अदरक बेचने का काम करता है।

आरोपी की आखिरी लोकेशन कहां मिली?

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मंचुन की आखिरी लोकेशन जहांगीरपुरी में मिली है, जहां उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। उसकी तलाश में कई टीमें जुटी हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी को सुबह करीब 5.0 बजे इलाके से भागते हुए CCTV में देखा गया था।

पत्नी और बेटियों की हत्या करने वाला आरोपी शख्स
Image Source : REPORTER INPUTपत्नी और बेटियों की हत्या करने वाला आरोपी शख्स

पड़ोसियों ने क्या बताया?

ऊपर की मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि रात 1:30 बजे तक सब सामान्य था और उन्होंने कोई शोर नहीं सुना। वहीं, एक पड़ोसन ने बताया कि शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़े जरूर हुए थे, जिनमें मारपीट भी शामिल थी, लेकिन हाल के दिनों में सब ठीक लग रहा था।

ये भी पढ़ें-

फल विक्रेताओं की घिनौनी करतूत का VIDEO आया सामने, चूहे मारने की दवा लगाकर बेचे जा रहे थे फल

"आप टोल क्यों वसूल रहे हैं?", नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।