पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के फालता से टीएमसी नेता और अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगीर खान जो खुद को पुष्पा कहता था। आज उसे डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया गया। कल जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट की पेशी के दौरान वह पुलिस के बीच घिरा हुआ नजर आया। गिरफ्तारी के बाद उसकी ये पहली तस्वीर है।
कई दिनों से था फरार
पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आने के बाद से जहांगीर खान कई दिनों से फरार चल रहा था। तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को 'जबरन वसूली' के आरोप में सोमवार को उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता हाई कोर्ट ने खान को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा 26 मई को वापस ले ली थी।
ऐसे चर्चा में आया था फालता का पुष्पा
जहांगीर खान बंगाल चुनाव के दौरान तब ज्यादा चर्चा में आया था, जब उसने यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनौती देते हुए खुद को 'पुष्पा' बताया था। इसके बाद मीडिया और राजनीतिक हलकों में उन्हें 'फालता का पुष्पा' कहा जाने लगा।
वोटिंग के दौरान फालता में EVM से छेड़छाड़
फालता विधानसभा चुनाव को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहा। इस सीट में चुनाव के दौरान ईवीएम में छेड़खानी की गई थी। इसके चलते फिर यहां चुनाव कराए गए थे। जहांगीर ने दुबारा चुनाव लड़ने से मना भी कर दिया था।
जहांगीर खान के खिलाफ 7 FIR दर्ज
जहांगीर खान के खिलाफ साउथ 24 परगना जिले के फालता थाने में 7 FIR दर्ज हैं। पुलिस की टीम अब उसे कोर्ट में पेशी के बाद सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई करेगी। न्यायिक हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करेगी।
चुनाव परिणाम में चौथे स्थान पर रहा था जहांगीर
जहांगीर खान 21 मई को फालता विधानसभा उपचुनाव में चौथे स्थान पर रहा था। हालांकि, उसने चुनाव से कुछ दिन पहले अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की थी, लेकिन नाम वापस लेने की अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसीलिए उनका नाम ईवीएम में दर्ज रहा था।
ये भी पढ़ें: