1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी के हाथ में लगे खून के साथ शुरू हुआ उनका तीसरा कार्यकाल, हिंसा पर बोले जेपी नड्डा

ममता बनर्जी के हाथ में लगे खून के साथ शुरू हुआ उनका तीसरा कार्यकाल, हिंसा पर बोले जेपी नड्डा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2021 07:00 pm IST,  Updated : May 05, 2021 07:00 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हुई हिंसा के बीच राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर निशाना साथा है।

ममता बनर्जी के हाथ में लगे खून के साथ शुरू हुआ उनका तीसरा कार्यकाल, हिंसा पर बोले जेपी नड्डा- India TV Hindi
ममता बनर्जी के हाथ में लगे खून के साथ शुरू हुआ उनका तीसरा कार्यकाल, हिंसा पर बोले जेपी नड्डा Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हुई हिंसा के बीच राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर निशाना साथा है। उन्होंने कहा, "जिस तरह से नरसंहार हुआ, हत्याएं हुई और पूरे 36 घंटे ममता बनर्जी चुप रही। यह उनकी भागीदारी को बताता है। उनके (ममता बनर्जी) तीसरे कार्यकाल की शुरूआत उनके हाथ में लगे हुए खून के साथ हुई है।"

राज्य की राजधानी कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इन हिंसा को देखकर विभाजन के दिन याद आ गए। उन्होंने कहा, "चुनाव के बाद बहुत ही निर्दयता से हमारी बंगाल की जनता की जो हत्याएं हुई हैं, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। हम ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं, जिनके साथ ये घटनाएं हुई हैं। यह देखकर हमें विभाजन के दिन याद आ गए।"

जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता के लिए इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, "भाजपा सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। हम ये लड़ाई बंगाल की जनता के लिए निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे। बंगाल में हर व्यक्ति इज़्ज़त के साथ, निर्भय होकर रहे यह भाजपा का लक्ष्य है, इसे हम पूरा करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।