Kalimpong Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद सभी को चुनाव के परिणाम का इंतजार था। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग कराई गई थी। अब 4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव का रिजल्ट सामने आया। इस चुनाव में कालिम्पोंग सीट भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में से एक है। कालिम्पोंग सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है।
बीजेपी प्रत्याशी छेत्री की हुई जीत
कालिम्पोंग सीट सीट पर निर्दलीय सहित कई सियासी दलों ने अपने कैंडिडेट खड़े किए थे। हालांकि, इस सीट पर TMC चुनाव नहीं लड़ रही थी। उसने यह सीट अपनी गठबंधन की साथी BGPM के लिए छोड़ी थी। यहां मुख्य तौर पर मुकाबला, BJP, BGPM, कांग्रेस और CPIM के प्रत्याशियों के बीच था। सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस की साथी BGPM ने यहां से रुडेन सदा लेप्चा को चुनाव मैदान में उतारा था। BJP ने भरत कुमार छेत्री को टिकट दिया था, जो विजयी हुए। कांग्रेस की ओर से सांता कुमार प्रधान लड़ रहे थे तो वहीं, CPIM की ओर से रीता थापा चुनाव मैदान में थे। कड़े मुकाबले में यहां बीजेपी प्रत्याशी भरत कुमार छेत्री की जीत हो गई है।
कब हुए थे विधानसभा चुनाव?
कालिम्पोंग, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है। कालिम्पोंग निर्वाचन क्षेत्र एक अनारक्षित सीट है। कालिम्पोंग सीट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।