1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता
  4. ममता के करीबी राजीव कुमार को बड़ी राहत, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दी अग्रिम जमानत

ममता के करीबी राजीव कुमार को बड़ी राहत, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दी अग्रिम जमानत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 01:49 pm IST

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को मंगलवार को अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए।

Rajiv Kumar - India TV Hindi
Rajiv Kumar  Image Source : FILE

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमारhttps://www.indiatv.in/topic/rajiv-kumar को मंगलवार को अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। 

न्यायमूर्ति एस मुंशी और न्यायमूर्ति एस दासगुप्ता की पीठ ने कहा कि अगर इस मामले के संबंध में कुमार को गिरफ्तार किया जाता है तो भी उन्हें 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सक्षम अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। पीठ ने कहा कि मामले की जांच कर रही सीबीआई के साथ कुमार ने सहयोग किया और यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें याचिकाकर्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। 

पीठ ने कुमार को सीबीआई द्वारा 48 घंटे पहले नोटिस मिलने पर मामले में जांच अधिकारियों के समक्ष उपलब्ध रहने के निर्देश दिए। कुमार अभी पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त महानिदेशक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Kolkata से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल