कोलकाता: नेशनल कान्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब ‘‘पप्पू’’ नहीं रहे और उन्होंने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों के चुनावों में जीत हासिल कर बतौर नेता अपनी क्षमताएं साबित कर दी है। गौरतलब है कि BJP और अन्य कुछ दल राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए उन्हें प्राय: ‘‘पप्पू’’ की संज्ञा देते हैं।
Related Stories
कोलकाता में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने करतारपुर गलियारे और पाकिस्तान का भी जिक्र किया। यहां उन्होंने करतारपुर गलियारे को खोले जाने का स्वागत करते हुए इसे ‘‘उचित दिशा में उठाया गया कदम’’ बताया। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ रिश्ते कायम करने के लिए आतंकवाद का रास्ता छोड़ना चाहिए।
कार्यक्रम के बाद में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उन्हें अपनी ‘‘बहन’’ बताया और उम्मीद जताई की कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अपनी तरफ से देश को बचाने की पूरी कोशिश करेंगी जो इस समय ‘‘गलत दिशा’’ में जा रहा है।