1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता
  4. बंगाल में भाजपा का उदय रोकने के लिए ममता ने संगठन में किए बड़े बदलाव, भतीजे से छीने अधिकार

बंगाल में भाजपा का उदय रोकने के लिए ममता ने संगठन में किए बड़े बदलाव, भतीजे से छीने अधिकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2019 06:46 am IST,  Updated : May 26, 2019 06:46 am IST

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के संगठन में फेरबदल किए।

Mamata banerjee - India TV Hindi
Mamata banerjee  Image Source :

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के संगठन में फेरबदल किए। इसके साथ ही बनर्जी ने पार्टी में नंबर दो माने जाने वाले अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वापस ले ली है। 

तृणमूल संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए ममता ने अभिषेक से उन सारे जिलों की कमान वापस ले ली है, जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी अध्यक्ष ने अन्य नेताओं को यह जिम्मेदारी दे दी है। बनर्जी ने सभी उम्मीदवारों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब घंटे भर चली बैठक के बाद कहा, ''हमने पार्टी संगठन में कई बदलाव किए हैं। अच्छी टक्कर देने के बावजूद हारने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गयी हैं।''

पार्टी ने इस्‍तीफे का प्रस्‍ताव ठुकराया 

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी को बड़ा झटका लगने के बाद ममता बनर्जी शनिवार को मीडिया से रूबरू हुईं। ममता बनर्जी ने कहा कि वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि वो पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करना चाहती हैं लेकिन पार्टी के उनकी बात नहीं मानी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Kolkata से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल