1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता
  4. कोलकाता के शापूजी मार्केट में आग, 30 से ज़्यादा दुकानें जली

कोलकाता के शापूजी मार्केट में आग, 30 से ज़्यादा दुकानें जली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2019 09:23 am IST,  Updated : Feb 07, 2019 09:23 am IST

खबर के मुताबिक, अभी तक किसी भी बड़ी हादसे की कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही जानमाल का नुकसान हुआ है। लेकिन मार्किट पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

कोलकाता के शापूजी मार्केट में आग, 30 से ज़्यादा दुकानें जली- India TV Hindi
कोलकाता के शापूजी मार्केट में आग, 30 से ज़्यादा दुकानें जली

नई दिल्ली: कोलकाता के न्यू टाउन में बनी शापूजी मार्केट में आज सुबह भीषण आग लग गई जिसमें क़रीब 30 दुकानें खाक हो गईं। ये आग सुबह क़रीब 4 बजे लगी थी। हालांकि फौरन फायर ब्रिगेड को ख़बर दी गई और थोड़ी ही देर में दमकल की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। 

Related Stories

इससे आग को तो बढ़ने से रोक लिया गया लेकिन अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। इस हादसे में 2 लोग ज़ख्मी भी हुए हैं। मार्केट में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल, खबर के मुताबिक, अभी तक किसी भी बड़ी हादसे की कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही जानमाल का नुकसान हुआ है। लेकिन मार्किट पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Kolkata से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल