1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अभिषेक बनर्जी के घर में अवैध निर्माण के मामले में एक्शन, पुलिस ने CCTV का रिकॉर्डर किया जब्त

अभिषेक बनर्जी के घर में अवैध निर्माण के मामले में एक्शन, पुलिस ने CCTV का रिकॉर्डर किया जब्त

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 25, 2026 04:26 pm IST,  Updated : May 25, 2026 05:30 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस पहुंची। यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई है।

अभिषेक बनर्जी के घर के...- India TV Hindi
अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी पुलिसफोर्स तैनात। Image Source : REPORTER INPUT

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस पहुंची। उनके घर के बाहर भारी पुलिसफोर्स तैनात है। अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर सोमवार को पुलिस पहुंची। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई है। अभिषेक बनर्जी को घर में अवैध निर्माण का नोटिस दिया गया था। 

बता दें कि बनर्जी के घर 3 टीवी सेट थे जिनसे CCTV कैमरों से निगरानी होती थी। इसके अलावा कई सामान भी थे जिनसे सुरक्षा दी जाती थी। कोलकाता पुलिस की एक टीम आज उन सभी सामानों को खोलने के लिए अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची।

17 प्रॉपर्टीज को लेकर जारी किए थे नोटिस 

कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी की कथित तौर पर स्वामित्व वाली या सह-स्वामित्व वाली कई प्रॉपर्टीज के खिलाफ जांच शुरू की थी, जिसके तहत उनके 17 प्रॉपर्टीज को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने पत्र लिखकर अवैध निर्माणों के संबंध में नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा था। 

अभिषेक बनर्जी की Z+ सुरक्षा वापस

इससे पहले शुभेंदु सरकार ने अभिषेक बनर्जी की जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली थी। इसके अलावा कालीघाट स्थित उनके आवास और कैमैक स्ट्रीट पर ऑफिस कैंपस के बाहर तैनात पुलिसबल को भी वापस बुला लिया गया था।

यह भी पढ़ें-

बंगाल: शुभेंदु सरकार आते ही एक्शन शुरू, हावड़ा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी को अंडरवियर में सड़क पर घुमाया; VIDEO

पश्चिम बंगाल: फलता सीट पर 'फ्लावर' निकला 'पुष्पा', जानें मैदान छोड़कर भागने वाले जहांगीर खान को कितने वोट मिले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।