1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता में EVM पर जमकर मचा बवाल, BJP-TMC नेता आमने-सामने; चुनाव आयोग ने आरोपों पर दिया जवाब

कोलकाता में EVM पर जमकर मचा बवाल, BJP-TMC नेता आमने-सामने; चुनाव आयोग ने आरोपों पर दिया जवाब

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 30, 2026 10:43 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 11:04 pm IST

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम और खुदीराम अनुशीलन केंद्र में रखी EVM की सुरक्षा को लेकर टीएमसी और बीजेपी के नेता आमने-सामने आ गए हैं। टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि हम चिंतित हैं। कोई हेराफेरी नहीं होनी चाहिए।

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी नेताओं का धरना- India TV Hindi
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी नेताओं का धरना Image Source : ANI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होने के बाद अब चुनावी जंग स्ट्रॉन्ग रूम के दरवाजों तक पहुंच गई है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम और खुदीराम अनुशीलन केंद्र में रखी EVM की सुरक्षा को लेकर टीएमसी और बीजेपी के नेता आमने-सामने आ गए हैं। टीएमसी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया है।

TMC का आरोप- 'अंधेरे में खोले जा रहे बैलेट बॉक्स'

टीएमसी की वरिष्ठ नेता शशि पांजा और कुणाल घोष नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर धरना शुरू कर दिया है। कुणाल घोष का दावा है कि सीसीटीवी कैमरों में कुछ लोग स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर दिखाई दे रहे हैं, जबकि हमारा कोई भी प्रतिनिधि अंदर नहीं है। वे हमें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। वे हमें अन्य उम्मीदवारों से बात करने के लिए कह रहे हैं। हम अन्य उम्मीदवारों की जिम्मेदारी क्यों लें?

शशि पांजा ने कहा, "...हम चिंतित हैं। कोई हेराफेरी नहीं होनी चाहिए। हमें यह सब क्यों नहीं दिखाया जा रहा है?"

निगरानी में कमी न आए: ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि ईवीएम के साथ गड़बड़ी की जा सकती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि 4 मई को होने वाली मतगणना तक स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी की जाए।

BJP का पलटवार-  'हार की हताशा'

दूसरी ओर, बीजेपी नेता तापस रॉय अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टीएमसी के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे हार की हताशा करार दिया है। तापस रॉय ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम थ्री-लेयर सिक्योरिटी के घेरे में है।

आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब 

TMC द्वारा लगाए गए धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग (ECI) ने स्पष्टीकरण जारी कर स्थिति साफ की है। आयोग ने इन आरोपों को भ्रामक बताते हुए क्रमवार जवाब दिया है-

  1. खुदीराम अनुशीलन केंद्र के भीतर कुल 7 विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम हैं।
  2. कल मतदान संपन्न होने के बाद, उम्मीदवारों/चुनाव एजेंटों और सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में इन सभी को नियमानुसार बंद कर सील कर दिया गया था। अंतिम स्ट्रॉन्ग रूम आज सुबह लगभग 5:15 बजे बंद किया गया था।
  3. मतदान की गई EVM वाले सभी स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित और सील हैं।
  4. उसी परिसर में पोस्टल बैलेट के लिए एक अलग स्ट्रॉन्ग रूम है, जिसमें विभिन्न मतदान कर्मियों और ईटीबीपीएस द्वारा डाले गए मतपत्रों को विधानसभा वार रखा गया है।
  5. हमने इस संबंध में सभी पर्यवेक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों को सूचित कर दिया था और आरओ से अनुरोध किया था कि वे अपने उम्मीदवारों और एजेंटों को इसकी जानकारी दें।
  6. रिटर्निंग अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया था।
  7. मतपत्रों के पृथक्करण की प्रक्रिया शाम 4 बजे से स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के कॉरिडोर में की जा रही थी।
  8. मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित और बंद हैं।
  9. यही स्थिति शशि पांजा, कुणाल घोष और भाजपा के काली (प्रतिनिधि) को भी मौके पर दिखा दी गई है।

ये भी पढ़ें-

भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं ममता बनर्जी, EVM से छेड़छाड़ के आरोप; कोलकाता में TMC-BJP में टकराव

BJP ने बंगाल में कमाल कर दिया? Exit Poll के अनुसार मिल सकती हैं 192 सीटें, जानें TMC का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।