1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Lok Sabha Elections 2024: ममता के बिगड़े बोल, भाजपा को बताया जहरीले सांप से भी बुरा, अपशब्दों का भी प्रयोग

Lok Sabha Elections 2024: ममता के बिगड़े बोल, भाजपा को बताया जहरीले सांप से भी बुरा, अपशब्दों का भी प्रयोग

 Published : Apr 04, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Apr 04, 2024 05:33 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हो चुकी है। कुछ ही दिनों में पहले चरण के लिए मतदान किए जाएंगे। हालांकि, मतदान से पहले विवादित बयानों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अब सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया है।

सीएम ममता बनर्जी।- India TV Hindi
सीएम ममता बनर्जी। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि, इस बीच नेताओं की ओर से अमर्यादित टिप्पणियों का दौर भी शुरू हो गया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में विरोधी दल भाजपा को अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में ये तक कह दिया कि जहरीले सांप पर विश्वास कीजिए लेकिन भाजपा पर नहीं। आइए जानते हैं ममता बनर्जी ने और क्या-क्या कहा है। 

भाजपा पर लगाए आरोप

कूच बिहार में ममता बनर्जी ने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बाजपा निर्वाचन के कोड नही मानती। उन्होंने आरोप लगाया कि शीतलकुची में जिसने गोली मारकर हत्या किया वो अभी बीरभूम में बीजेपी प्रार्थी बन गया। ममता ने आरोप लगाया कि 3 सालों से आवास योजना का पैसा नहीं दिया जा रहा है। सड़क के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। पहले 100 दिन के काम पर बंगाल एक नंबर पर था।

CAA सिर है और NRC पिछे का हिस्सा- ममता

ममता बनर्जी ने कूच बिहार से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तुम मंत्री के नाम पर कलंक हो। ममता ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों का ट्रांसफर हो रहा है केंद्रीय एजेंसी का कितना ट्रांसफर हुआ? ममता ने आरोप लगाया कि CAA सिर है और NRC पिछे का हिस्सा। लोगों को बांग्लादेशी बोलकर डिटेंशन कैंप भेजा जाएगा। कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में CAA, NRC नहीं लागू होगा। 

बंगाल बचेगा तो देश बचेगा- ममता

ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि बंगाल बचेगा तो देश बचेगा। बंगाल में कोई इंडिया एलाइंस नहीं हुआ बहै। इंडिया नाम भी मैंने दिया था। दिल्ली में अलायंस हुआ है बंगाल मे नहीं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि  जहरीले सांप पर विश्वास कीजिए लेकिन भाजपा पर नहीं।  बीजेपी को घेरते हुए ममता ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने शब्दों को सुधारने की कोशिश की। (रिपोर्ट: ओंकार सरकार)

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में बदल गया माहौल? असम में किसके हाथ बाजी? आ गया ओपिनियन पोल

महुआ मोइत्रा ने बड़े अंतर से अपनी जीत का किया दावा, EC-ED-CBI पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।