1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी का दावा- लोकसभा चुनावों में 200 सीटें भी नहीं जीतेगी BJP

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी का दावा- लोकसभा चुनावों में 200 सीटें भी नहीं जीतेगी BJP

 Published : Apr 13, 2024 05:23 pm IST,  Updated : Apr 13, 2024 05:23 pm IST

लोकसभा चुनावों में बीजेपी के परफॉरमेंस को लेकर ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी 200 सीटें भी जीत नहीं पाएगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने देश के संविधान को नष्ट कर दिया है।

Mamata Banerjee- India TV Hindi
ममता बनर्जी Image Source : PTI/FILE

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 200 सीट पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकेगी। उन्होंने इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी जा रही गारंटी को ‘झूठा’ करार दिया। उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाया गये संविधान को नष्ट कर रही है। 

ममता ने और क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रैली में उन्होंने कहा, 'भाजपा 200 सीट भी नहीं जीतेगी। उन्होंने उत्तर बंगाल के लिए क्या किया है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी के झांसे में नहीं आएं। ये कुछ और नहीं बल्कि चुनावी जुमला है।' भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, 'आप ने (भाजपा) देश के संविधान को नष्ट कर दिया है जिसे बाबासाहेब आंबेडकर ने तैयार किया था।' (इनपुट: भाषा)

कॉपी अपडेट हो रही है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।