1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Mahua Moitra: देवी काली पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद महुआ मोइत्रा ने TMC को ट्विटर पर किया अनफॉलो, लिखा - 'जय मां काली'

Mahua Moitra: देवी काली पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद महुआ मोइत्रा ने TMC को ट्विटर पर किया अनफॉलो, लिखा - 'जय मां काली'

 Written By: Sushmit Sinha
 Published : Jul 06, 2022 02:05 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 02:05 pm IST

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा के बयान को टीएमसी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि ममता बनर्जी की पार्टी ने इस पर बकायदा एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पार्टी उनके इस बयान का समर्थन नहीं करती है।

Mahua Moitra - India TV Hindi
Mahua Moitra  Image Source : PTI

Highlights

  • महुआ मोइत्रा ने TMC को ट्विटर पर अनफॉलो किया
  • पार्टी महुआ मोइत्रा के बयान पर नाराज है
  • महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा 'जय मां काली'

Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। इसकी वजह बताई जा रही है मां काली पर दिए उनके एक विवादास्पद बयान के बाद पार्टी और उनके बीच हुई तनातनी। दरअसल महुआ मोइत्रा ने बीते दिनों मां काली पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह उन्हें एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में देखती हैं। हालांकि उनके इस बयान को टीएमसी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि ममता बनर्जी की पार्टी ने इस पर बकायदा एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पार्टी उनके इस बयान का समर्थन नहीं करती है। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने टीएमसी को ट्विर पर अनफॉलो कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'जय मां काली! बंगाली देवी की पूजा बिना किसी डर के और बिना किसी तुष्टीकरण के करते हैं।'

एक कार्यक्रम के दौरान महुआ मोइत्रा ने मां काली पर दिया था बयान

मां काली पर यह बयान महुआ मोइत्रा ने एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। महुआ मोइत्रा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप भगवान को कैसे देखते हैं। महुआ ने कहा था, 'अगर आप भूटान और सिक्किम जाएं तो वहां पूजा में भगवान को व्हिस्की चढ़ाई जाती है। वहीं आप उत्तर प्रदेश में जाएं और वहां किसी को प्रसाद के रूप में व्हिस्की देदो तो उसकी भावनाएं आहत हो सकती हैं।

मेरे लिए देवी काली मांस खाने वाली और शराब पीने वाली एक देवी हैं। देवी काली के कई रूप हैं।' इसके साथ उन्होंन एक और ट्वीट किया और लिखा, 'जय मां काली! बंगाली देवी की पूजा बिना किसी डर के और बिना किसी तुष्टीकरण के करते हैं।'

टीएमसी ने बयान की निंदा की

महुआ मोइत्रा के इस बयान पर टीएमसी ने उनकी निंदा की है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। पार्टी इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करती। बल्कि इस तरह के बयानों की कड़ी निंदा करती है। जब पार्टी की तरफ से महुआ मोइत्रा को फटकार लगी तो उन्होंने ट्विटर पर सफाई भी दी और कहा कि मैंने किसी भी फिल्म या पोस्टर का समर्थन नहीं किया है। मैंने कहीं भी धुम्रपान शब्द का प्रयोग नहीं किया है। संघियों का झूठ आपको बेहतर हिंदू साबित नहीं कर सकता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।