पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल की घोषणा की है। इस बदलाव में राज्य के कई जिलों में जिला अध्यक्ष और जिला चेयरपर्सन के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, वहीं कुछ जिलों में इन पदों को लेकर निर्णय लंबित है। टीएमसी नेतृत्व का कहना है कि यह बदलाव संगठन को और अधिक सशक्त और जमीनी स्तर से जुड़ा बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
किन जिलों में कौन बदला?
- दार्जिलिंग- जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन की घोषणा अभी नहीं हुई है।
- उत्तर दिनाजपुर- जिला चेयरपर्सन बदले गए।
- मालदा- जिला चेयरपर्सन बदले गए।
- मुर्शिदाबाद (बहारमपुर)- जिला चेयरपर्सन बदले गए।
- उत्तर 24 परगना (बोंगांव)- जिला चेयरपर्सन बदले गए।
- उत्तर 24 परगना (दुमदम-बराकपुर)- जिला अध्यक्ष बदले गए।
- उत्तर 24 परगना (बारासात)- जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन फिलहाल तय नहीं किए गए हैं।
- उत्तर 24 परगना (बसीरहाट)- जिला अध्यक्ष बदले गए।
- कोलकाता (उत्तर)- जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए, साथ ही 9 सदस्यीय कोर कमिटी गठित की गई।
- हावड़ा (शहरी क्षेत्र) – जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए।
- हुगली (अरांबाग) – जिला चेयरपर्सन बदले गए।
- तमलुक – जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए।
- पश्चिम मेदिनीपुर (घाटाल) – जिला अध्यक्ष बदले गए।
- पुरुलिया – जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए।
- बांकुरा – जिला अध्यक्ष बदले गए।
- बांकुरा (बिष्णुपुर) – जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए।
- पश्चिम बर्धमान– जिला चेयरपर्सन बदले गए।
- बीरभूम– कोर कमिटी में बदलाव किया गया।
टीएमसी सूत्रों का कहना है कि यह पुनर्गठन पूरी तरह से कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन, संगठनात्मक दक्षता और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के आधार पर किया गया है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी खुद इन बदलावों की निगरानी कर रही हैं। टीएमसी के इस संगठनात्मक बदलाव को राज्य की राजनीति में एक रणनीतिक और निर्णायक कदम माना जा रहा है, जिससे पार्टी अपनी जमीनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।
(रिपोर्ट-ओंकार सरकार)