1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी, लगाया ये बड़ा आरोप-ये दंगा नहीं, आपराधिक हिंसा हुई है'

अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी, लगाया ये बड़ा आरोप-ये दंगा नहीं, आपराधिक हिंसा हुई है'

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 04, 2023 03:08 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 03:08 pm IST

रामनवमी हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि ये दंगा नहीं हुआ अपराध हुआ है।

mamta banerjee big allegation- India TV Hindi
ममता बनर्जी का अमित शाह पर बड़ा आरोप Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल : बंगाल में कई जगहों पर रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी ने अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है। ममता बनर्जी  ने कहा कि ये जो हुआ है  ये दंगा नहीं है आपराधिक हिंसा है। ममता ने कहा कि जो सी.पी.एम. करता था वही बीजेपी कर रही है। ये लोग नंदीग्राम, चोलापुर हेडलिया सब भूल गए हैं। 

ममता ने कहा कि मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे। ये लोग समझते नहीं हैं बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करती है, भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लेकर आते हैं। रामनवमी में जिस युवक की तस्वीर हथियार लेकर देखी गई थी, ऐसा ही सीपीएम करती थी। क्या आप सीपीएम का अत्याचार भूल गए हैं?

खेजुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता ने कहा कि हिंसा बंगाल की संस्कृति नहीं है। बाहर से भाड़े के 'गुंडे' लेकर आई है बीजेपी और बंगाल में शांति का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।