1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: ममता बनर्जी की मांग-साख खो चुके, तुरंत इस्तीफा दें पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: ममता बनर्जी की मांग-साख खो चुके, तुरंत इस्तीफा दें पीएम मोदी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 04, 2024 07:29 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 06:34 am IST

लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। ममता ने कहा है कि वो अपनी साख अब खो चुके हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

cm mamta banerjee attacks on pm modi- India TV Hindi
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर कसा तंज Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा "... बंगाल के लोगों की राय से मैं खुश हूं, जिस संदेशखाली को लेकर दुष्प्रचार फैलाया गया, हमारी मां-बहनों का अपमान किया गया लेकिन उसके बावजूद भी हम संदेशखाली सीट जीत गए। मैंने अखिलेश यादव को धन्यवाद किया है, आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में जीतेंगे। बिहार के परिणाम की सत्यता नहीं है, तेजस्वी यादव से मेरी बात हुई है, उन्होंने कहा कि अभी मतगणना बाकी है। मैंने शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल को भी धन्यवाद किया है।"

तुरंत इस्तीफा दें पीएम मोदी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "... मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया। प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार। मैने आपसे कहा था कि 200 पार भी होगा या नहीं पता नहीं। अब उन्हें TDP और नीतीश कुमार के पैर पकड़ने होंगे।"

अधीर रंजन पर लगाया आरोप

अधीर बीजेपी के आदमी हैं. लोगों ने उनके अहंकार को नकार दिया. मैं युसूफ पठान को बधाई देती हूं। मैंने राहुल को भी मैसेज (बधाई संदेश) किया है, शायद वे व्यस्त थे। उन्होंने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे संपर्क करते हैं या नहीं। मैंने कहा था कि वे 2 से अधिक नहीं जीतेंगे। क्या हुआ? जब तक मैं जिंदा हूं, बंगाल की बदनामी बर्दाश्त नहीं करूंगी। मोदी ने बंगाल का अपमान किया है, मैं संदेशखाली के लोगों को सलाम करती हूं। 

मुझे खुशी है कि..

उत्तर बंगाल में तथाकथित गृह मंत्री की रीढ़ की हड्डी जनता ने तोड़ दी, मुझे ख़ुशी है कि मोदीजी को एक भी बड़ा बहुमत नहीं मिला। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। मोदी जी अब टीडीपी और नीतीश के पैरों पर गिर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।