1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय

टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय

 Reported By: Pawan Nara @Pawan_nara
 Published : Jun 11, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 04:41 pm IST

पश्चिम बंगाल बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

टीएमसी में शामिल होंगे मुकल रॉय? आज ममता से कर सकते हैं मुलाकात- India TV Hindi
टीएमसी में शामिल होंगे मुकल रॉय? आज ममता से कर सकते हैं मुलाकात Image Source : FILE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक मुकुल रॉय आज टीएमसी में शामिल हो गए। मुकुल रॉय टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। अब उनके टीएमसी में वापसी की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। ममता से मुलाकात की खबर इस बात को और बल दे रही है कि मुकुल रॉय की टीएमसी में वापसी हो सकती है। इस बीच मुकल रॉय कोलकाता में तृणमूल भवन पहुंच चुके हैं और ममता बनर्जी से मुलाकात कर रहे हैं। तृणमूल भवन में ममता बनर्जी आज शाम 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनेवाली हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जब मुकुल रॉय की पत्नी कोरोना से संक्रमित थीं तो तृणमूल कांग्रेस सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बुधवार की शाम अस्पताल जाकर रॉय की पत्नी का हालचाल लिया। वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप भी अस्पताल पहुंचे थे। अभिषेक बनर्जी जब अस्पताल पहुंचे थे तो सुभ्रांग्शू भी वहां मौजूद थे।

राजनीति के क्षेत्र में रॉय के अगले कदम को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच बनर्जी अस्पताल पहुंचे थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि पिता के साथ भाजपा में शामिल हुए सुभ्रांग्शू ने हाल ही में ट्वीट किया था कि जनादेश पाकर सत्ता में आयी सरकार की आलोचना करने से पहले लोगों को आत्मावलोकन करना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि यह पोस्ट भाजपा पर निशाना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।