Naihati Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। नैहाटी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुमित्रो चटर्जी ने जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सनत डे को 10430 वोटों के अंतर से हरा दिया।
2021 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2021 के विधानसभा चुनाव में नैहाटी विधानसभा सीट से TMC के उम्मीदवार पार्थ भौमिक ने जीत हासिल की थी। उन्होंने BJP के फाल्गुनी पात्रा को 18,855 वोटों से हरा दिया था। पार्थ भौमिक को कुल 92,339 वोट हासिल हुए थे जबकि फाल्गुनी पात्रा को 73,484 वोट मिले थे। वहीं CPM के इंद्रजीत दत्ता को 13,858 वोट मिले थे। वोट प्रतिशत की बात करें तो पार्थ भौमिक को कुल 50.15 प्रतिशत, फाल्गुनी पात्रा को 39.91 प्रतिशत वोट मिले थे।
2016 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2016 के विधानसभा चुनाव में नैहाटी विधानसभा सीट से TMC के उम्मीदवार पार्थ भौमिक ने जीत हासिल की थी। उन्होंने CPM के गार्गी चटर्जी को 28,628 वोटों से हरा दिया था। पार्थ भौमिक को कुल 74,057 वोट मिले थे जबकि गार्गी चटर्जी को कुल 45,429 हासिल हुए थे। वहीं BJP की फाल्गुनी पात्रा को 19,972 वोटों से संतोष करना पड़ा था। वोट प्रतिशत की बात करें तो पार्थ भौमिक को 51.5 प्रतिशत और गार्गी चटर्जी को 31.6 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।