1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. क्रिसमस ईव में हाई अलर्ट पर कोलकाता पुलिस, 1700 लोगों को खिलाई जेल की हवा

क्रिसमस ईव में हाई अलर्ट पर कोलकाता पुलिस, 1700 लोगों को खिलाई जेल की हवा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 25, 2019 03:11 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 03:11 pm IST

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर में और उसके आस-पास के इलाकों में कानून तोड़ने के आरोप में करीब 1,726 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Christmas- India TV Hindi
Christmas

कोलकाता। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर में और उसके आस-पास के इलाकों में कानून तोड़ने के आरोप में करीब 1,726 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1,726 में से 143 लोगों को गैर जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुरली धर शर्मा ने कहा कि 558 लोगों को कानून के विपरीत आचरण करने, नौ को सट्टेबाजी के लिए, 262 लोगों को दुपहिया वाहन पर तीन लोग के सवार होने और 496 को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि कम से कम 106 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने और 66 लोगों को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने बताया कि कुल 86 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्रिसमस और नये साल के जश्न में भंग डालने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए शहर के भीतर और आस-पास के क्षेत्रों के साथ ही पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित इलाकों में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल