1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति, राज्यपाल के लिए नहीं खोले विधानसभा के दरवाजे

पश्चिम बंगाल में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति, राज्यपाल के लिए नहीं खोले विधानसभा के दरवाजे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2019 11:25 am IST,  Updated : Dec 05, 2019 11:48 am IST

आज जब राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य विधानसभा में प्रवेश की कोशिश की तो उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई।

West Bengal- India TV Hindi
West Bengal

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही तकरार आज और भी निचले स्तर तक पहुंच गई। आज जब राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य विधानसभा में प्रवेश की कोशिश की तो उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। विधानसभा के दरवाजे राज्यपाल के लिए नहीं खोले गए। इसके बाद राज्यपाल बाहर ही बैठ गए। हालांकि वे दूसरे गेट से विधानसभा के अंदर दाखिल हुए। 

विधानसभा पहुंचे गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा कि मेरा उदृ्ेश्य था कि मैं इस एतिहासिक इमारत को भीतर से देख सकूं। यहां की लाइब्रेरी देख सकूं। सत्र न चलने का मतलब नहीं है कि विधानसभा बंद हो। पूरा सचिवालय तो खुलना ही चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल