Bangladesh MP Akhtar Hussain Video: भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक हलकों में BJP सांसद निशिकांत दुबे के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, बीजेपी MP ने दावा किया कि बांग्लादेश के सांसद अख्तर हुसैन ने वहां की पार्लियामेंट में BJP की संभावित पश्चिम बंगाल जीत को लेकर विवादित बयान दिया है। जानें निशिकांत दुबे ने इस पोस्ट के साथ क्या कहा।
Related Stories
बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी BJP- अख्तर हुसैन
निशिकांत दुबे के मुताबिक, बांग्लादेश के सांसद अख्तर हुसैन ने बांग्लादेश के संसद में कहा कि BJP की पश्चिम बंगाल की जीत घुसपैठ को रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी, यह खतरनाक है।
निशिकांत ने ऐसे लोगों को बताया TMC का मददगार
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि TMC के “मददगार” धीरे-धीरे सामने आते जा रहे हैं, जो इस प्रकार के बयानों से उजागर हो रहा है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक रिएक्शन सामने आया है।
घुसपैठ और नागरिकता है प्रमुख मुद्दा
यह मुद्दा ऐसे वक्त में सामने आया है, जब पश्चिम बंगाल की सियासत पहले से ही संवेदनशील दौर से गुजर रही है। पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और नागरिकता जैसे मुद्दे काफी वक्त से सियासी बहस के केंद्र में रहे हैं। इस प्रकार के बयान और आरोप चुनाव के माहौल को और ज्यादा गरमा सकते हैं। फिलहाल, यह मद्दा सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है। इस पर आने वाले दिनों में और रिएक्शन सामने आ सकते हैं, जिससे यह कंट्रोवर्सी और बढ़ सकती है।
4 मई को आएगा बंगाल चुनाव का रिजल्ट
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हाल ही में संपन्न हुई है। यहां दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान पूरा हुआ है। इसके बाद, अब 4 मई को नतीजों की घोषणा होनी है। लेकिन उससे पहले ही सियासी माहौल गरमाया हुआ है।