1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. जन्मदिन से पहले दो दिन पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, जानें किसे मिलेगा बर्थडे गिफ्ट?

जन्मदिन से पहले दो दिन पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, जानें किसे मिलेगा बर्थडे गिफ्ट?

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 13, 2025 07:46 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 07:46 pm IST

पीएम मोदी उत्तर-पूर्वी राज्यों के दौरे पर हैं। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल आएंगे और यहां से बिहार के चंपारण के लिए रवाना होंगे। पश्चिम बंगाल में वह रविवार शाम पहुंचेंगे और रात को वहीं आराम करेंगे।

PM Modi- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह कोलकाता में सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। एक महीने से भी कम समय में प्रधानमंत्री का कोलकाता का यह दूसरा दौरा होगा। अधिकारियों ने शनिवार को सशस्त्र बलों के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे। 15 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। 

मोदी असम के जोरहाट से रविवार शाम कोलकाता पहुंचेंगे और यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 15 सितंबर की सुबह भारतीय सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक नेतृत्व और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक एवं रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है। 

सोमवार को पूर्णिया रवाना होंगे पीएम मोदी

अधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन में सशस्त्र बलों में सुधारों, परिवर्तन और संचालन संबंधित तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर कोलकाता से बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। मोदी ने 22 अगस्त को अपनी पिछली कोलकाता यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री ने पिछली यात्रा के दौरान शहर में तीन मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन करने के बाद नोआपाड़ा से जय हिंद हवाई अड्डा स्टेशन तक की यात्रा भी की थी। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

यह भी पढ़ें-

जादवपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा की संदिग्ध मौत, गेट नंबर 4 के पास बेहोश मिली थी

शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के सामने प्रदर्शन, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।