1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: अलीपुरद्वार में पुलिस ने रोकी असम के नंबर प्लेट वाली कार, गाड़ी में मिले 500 रुपये के कई बंडल

VIDEO: अलीपुरद्वार में पुलिस ने रोकी असम के नंबर प्लेट वाली कार, गाड़ी में मिले 500 रुपये के कई बंडल

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 18, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 07:30 pm IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आचारसंहिता लागू है। आज अलीपुरद्वार में असम नंबर प्लेट की गाड़ी से पुलिस ने 500 रुपये के नोट के कई बंडल बरामद किए हैं। कार मालिक से पूछताछ की जा रही है। देखें वीडियो...

अलीपुरद्वार में कार से बरामद हुए नोटों के बंडल- India TV Hindi
अलीपुरद्वार में कार से बरामद हुए नोटों के बंडल Image Source : REPORTER

अलीपुरद्वार: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में जांच के दौरान एक कार से 500 रुपए के नोटों के कई बंडल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जिस कार से नोट बरामद किए हैं वो कार असम के राशन डीलर और सुपारी व्यापारी बिकन ईश्वरी की है। बिकन की उस गाड़ी से ही नहीं, गाड़ी के सन रूफ से भी 500 नोटों के बंडल मिले हैं। बता दें कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कोलकाता में मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू है। इसी को लेकर बंगाल के अलग अलग जगहों पर वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। अलीपुरद्वार में पुलिस को असम के नंबर प्लेट वाली संदिग्ध कार दिखी, पुलिस ने जैसे ही गाड़ी का दरवाजा खोला तो देखकर हैरान रह गई। गाड़ी में 500 के नोटों के कई बंडल रखे हुए थे। जांच के दौरान कार चालक के हड़बड़ी में गेट खोलने के दौरान नोटों के बंडल खुल गए। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि कार से कितने रुपये बरामद किए गए हैं। कार चालक से लगातार पूछताछ की जा रही है।

देखें वीडियो


पश्चिम बमगाल में कब है चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होगा. वहीं दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को कराया जाएगा और चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। वहीं अलीपुरद्वार की बात करें तो यहां पहले चरण में वोटिंग होगी और नतीजे चार मई को घोषित होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।