1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. प्रधानमंत्री मोदी की नादिया रैली में शामिल होने जा रहे 3 भाजपा समर्थकों की ट्रेन हादसे में मौत, पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी की नादिया रैली में शामिल होने जा रहे 3 भाजपा समर्थकों की ट्रेन हादसे में मौत, पीएम ने जताया दुख

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 20, 2025 01:52 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 01:54 pm IST

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। साथ ही वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक और लोगों की भीड़ पहुंची हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। ऐसे में एक दुखद घटना सामने आई है। नादिया जिले के ताहेरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे मुर्शिदाबाद के तीन भाजपा समर्थकों की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार तड़के ताहेरपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे हुई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान हो गई है। रामप्रसाद घोष (72 वर्ष), सबलदहा, बरंजा के रहने वाले थे। मुक्तिपद सूत्रधर (63 वर्ष), सबलदहा के रहने वाले थे। बैरब घोष (47 वर्ष), मसाद्दा (संभावित रूप से वही इलाका) के रहने वाले थे।

मुर्शिदाबाद से जा रहा था 40 लोगों का दल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुर्शिदाबाद के बरंजा इलाके के सबलदहा गांव से लगभग 40 लोगों का एक दल शुक्रवार रात प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए ताहेरपुर पहुंचा था। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शौच के दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।