1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Raniganj Election Result 2026 Live Updates: रानीगंज सीट पर कौन जीत रहा और कौन हार रहा? जानें ताजा अपडेट

Raniganj Election Result 2026 Live Updates: रानीगंज सीट पर कौन जीत रहा और कौन हार रहा? जानें ताजा अपडेट

 Published : May 04, 2026 08:08 am IST,  Updated : May 04, 2026 08:08 am IST

Raniganj Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की रानीगंज सीट को लेकर जनता ये जानना चाहती है कि यहां से कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो इसका जवाब इस कॉपी में मिल जाएगा।

रानीगंज सीट- India TV Hindi
रानीगंज सीट Image Source : PTI

Raniganj Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है। रानीगंज निर्वाचन क्षेत्र में भी काउंटिंग जारी है। मतगणना के रुझानों की जानकारी हम लगातार आपको दे रहे हैं। दोपहर या शाम तक चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। रानीगंज पर इस बार कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख रूप से शामिल हैं। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट टीएमसी ने जीती थी। इस बार भी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य तौर पर देखी जा रही है।

2021 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी ने जीत हासिल की। तापस बनर्जी ने बीजेपी की उम्मीदवार बिजन मुखर्जी को 3556 वोटों से हराया था। तापस बनर्जी को 78,164 वोट मिले जबकि बिजन मुखर्जी को 74,608 वोट मिले थे।

2016 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान रानीगंज सीट पर CPI(M) की रुनु दत्ता की जीत हुई थी। रुनु दत्ता ने तृणमूल की नरगिस बानो को 12,385 वोटों से हरा दिया था। रुनु दत्ता को 74,995 वोट मिले थे तो नरगिस बानो को 62,610 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, बीजेपी के मनीष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 32,214 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।