1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Saptagram Election Result 2026 Updates: सप्तग्राम सीट पर किस पार्टी को मिल रही है जीत? यहां देखें चुनाव का रिजल्ट

Saptagram Election Result 2026 Updates: सप्तग्राम सीट पर किस पार्टी को मिल रही है जीत? यहां देखें चुनाव का रिजल्ट

 Published : May 04, 2026 08:03 am IST,  Updated : May 05, 2026 02:31 pm IST

Saptagram Election Result 2026 Live Updates: सप्तग्राम विधानसभा सीट पर हुए चुनाव का परिणाम आज 4 मई को जारी हो गया है। आइए जानते हैं कि यहां किस पार्टी को मिली है जीत।

Saptagram Election Result 2026 Live Updates- India TV Hindi
सप्तग्राम सीट का चुनाव परिणाम। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

Saptagram Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज 4 मई 2026 को सामने आ गया है। बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरण में 23 अप्रैल (152 सीट) और 29 अप्रैल (142 सीट) को हुआ था। इस चुनाव में सप्तग्राम सीट को भी काफी अहम माना जा रहा है। इस सीट पर सभी राजनीतिक दलों और लोगों की नजरें हैं। बता दें कि सप्तग्राम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वराज घोष को जीत मिली है।

सप्तग्राम में कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

सप्तग्राम विधानसभा सीट पर मुख्य तौर पर चार दलों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। ये दल हैं- तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)। तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट पर बिदेश रंजन बोस को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा की ओर से स्वराज घोष चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस पार्टी ने सौगत घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अनिर्बन सरकार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की जीत

सप्तग्राम सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वराज घोष ने जीत हासिल की है। स्वराज घोष ने 102414 वोट हासिल किए और उन्होंने 23289 वोटों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर तृणमूल कांग्रेस के बिदेश रंजन बोस रहे जिन्हें 79125 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अनिर्बान सरकार रहे जिन्हें 9198  वोट मिले।

 

आपको बता दें कि सप्तग्राम विधानसभा सीट पर वोटिंग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को कराई गई थी। अब राज्य की अन्य 293 विधानसभा सीटों के साथ सप्तग्राम सीट का परिणाम भी आज 4 मई को सामने आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।