1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में पहुंचीं कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां? पढ़ें पूरी लिस्ट

शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में पहुंचीं कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां? पढ़ें पूरी लिस्ट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 09, 2026 09:24 am IST,  Updated : May 09, 2026 01:09 pm IST

Suvendu Adkhikari के शपथ समारोह में PM मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इसमें BJP और NDA शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी थे। जानें कौन-कौन इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बना।

Suvendu Adhikari oath ceremony- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में कई VVIP मेहमान शामिल होंगे। Image Source : PTI

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई। आज शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुआ। इस शपथ समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई थीं। इस समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा केंद्र के कई मंत्री शामिल हुए। साथ ही, बीजेपी और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु की शपथ के गवाह बने।

पूर्व CM ममता बनर्जी को भी भेजा गया निमंत्रण

खास बात ये है कि प्रोटोकॉल के तहत पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी शपथ समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, शपथ समारोह में ममता बनर्जी नहीं आईं। शुभेंदु के शपथ समारोह में बंगाल की संस्कृति की झलक भी दिखाई दी। बीजेपी समर्थक बंगाल के दूर-दराज से कोलकाता पहुंचे।

शपथ समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट

मेहमान का नाम पद
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
अमित शाह गृहमंत्री
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री, बिहार
देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
मोहन यादव मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, दिल्ली
भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री, राजस्थान
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री, गुजरात
हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री, असम
मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री, ओडिशा
विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश
पेमा खांडू मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री, गोवा
नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री, हरियाणा
नेफियू रियो मुख्यमंत्री, नागालैंड
प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री, सिक्किम
स्मृति ईरानी पूर्व केंद्रीय मंत्री
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री
जयंत चौधरी केंद्रीय मंत्री
कोनराड संगमा मुख्यमंत्री, मेघालय
ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश
केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश
चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री
संजय निषाद यूपी सरकार के मंत्री
प्रवेश वर्मा दिल्ली सरकार के मंत्री
राम मोहन नायडू केंद्रीय मंत्री

शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।