1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का धनबाद से जुड़ा कनेक्शन, हुआ बड़ा खुलासा

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का धनबाद से जुड़ा कनेक्शन, हुआ बड़ा खुलासा

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 10, 2026 01:13 pm IST,  Updated : May 10, 2026 01:32 pm IST

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की पड़ताल तेज हो गई है। जांच टीम, जब झारखंड के धनबाद पहुंची तो यहां वारदात में इस्तेमाल बाइक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। इस आर्टिकल में जानिए पूरा मामला।

सीएम शुभेंदु अधिकारी...- India TV Hindi
सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच तेज। Image Source : PTI

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में झारखंड  के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है। हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक पर धनबाद के कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। इस बीच, विभाष भट्टाचार्य का घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।

बाइक का लगाया था फर्जी नंबर

बता दें कि चुनावी नतीजों के तुरंत बाद हुई इस हाई प्रोफाइल हत्या मामले की जांच के लिए गठित बंगाल पुलिस की SIT टीम बीती रात जांच के लिए धनबाद पहुंची थी। यहां थाने में काफी देर तक छानबीन की गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासा यह है कि हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक पर फर्जी नंबर लगाया था। दरअसल, यह नंबर धनबाद के एक कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का चुराया गया था।

ऐसे सामने आया धनबाद कनेक्शन

जांच में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक के नंबर JH... से इसका झारखंड कनेक्शन निकला। अपराधियों की बाइक का नंबर धनबाद के विभाष के नाम पर रजिस्टर्ड है। जांच आगे बढ़ी तो ट्रेस धनबाद के पाथरडीह पहुंची।

दूसरी बाइक का नंबर इस्तेमाल करने का खुलासा

फिर पता चला कि अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था वह धनबाद के चास नाला कार्यालय में तैनात बंगाल के विभाष भट्टाचार्य के नाम पर रजिस्टर्ड है। विभाष मूल रूप से बर्नपुर (बंगाल) से हैं और कुछ साल पहले उनका तबादला हो गया था। इसके बाद, शुक्रवार रात बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची। पाथरडीह थाने में घंटों पूछताछ के बाद टीम ने भट्टाचार्य के घर बाइक सत्यापित की। कर्मचारी ने सफाई दी कि घटना के वक्त वह कार्यालय में थे। सीसीटीवी फुटेज ने इसे साबित कर दिया। जांच में पाया गया कि हत्यारों ने उनकी बाइक का नंबर दूसरी बाइक (अलग मॉडल व रंग) पर चिपका लिया था।

ये भी पढ़ें- ग्लोक पिस्टल से हुई PA चंद्रनाथ की हत्या! बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंची, एक बार में 17 गोलियों की मैगजीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।