नदियाः तेहट्टा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। तेहट्टा को लोगों को आज पता चल जाएगा कि उनका विधायक कौन होगा। चुनाव आयोग की तरफ से लगातार रुझान जारी किए जा रहे हैं। रुझानों में टीएमसी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर देखी जा रही है। तेहट्टा में 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कांग्रेस के ज्योतिर्मय सरकार, टीएमसी के दिलीप कुमार पोद्दार और बीजेपी के सुब्रता कबीराज प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनके अलावा हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी, बसपा, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) और सीपीआई एम भी चुनाव लड़ रही है। कई निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में यह सीट टीएमसी ने जीती थी। इस बार बीजेपी और कांग्रेस ने भी जीत के पूरी ताकत झोंक दी थी।
तेहट्टा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
तेहट्टा से बीजेपी कभी भी चुनाव नहीं जीत सकी है। हालांकि यहां पर बीजेपी का अच्छा खासा प्रभाव है। बीजेपी का वोट शेयर 2011 में 4.01 प्रतिशत से बढ़कर 2016 में 8.45 प्रतिशत और 2021 में 41.70 प्रतिशत हो गया, जोकि टीएमसी के लिए चिंता का सबब है। यहां पर हुए अब तक के चुनाव में सबसे ज्यादा सात बार कांग्रेस को जीत मिली है। सीपीआई एम ने 2011 में यह सीट जीती। 2016 और 2021 में टीएमसी ने यहां से जीत दर्ज की।
तेहट्टा में हुआ था भारी मतदान
तेहट्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे तक मतदान प्रतिशत 90.86% रहा। तेहट्टा में 29 अप्रैल को सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 18.2% था। सुबह 11 बजे तक यह 39.08%, दोपहर 1 बजे तक 60.58%, दोपहर 3 बजे तक 79.68% और शाम 5 बजे तक 89.93% हो गया। बता दें कि तेहट्टा का इलाका बांग्लादेश से सटा हुआ है। यहां पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी है। तेहट्टा सीट पश्चिम बंगाल के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के नादिया जिले में पड़ती है। यह सामान्य श्रेणी की सीट है। तेहट्टा विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।