1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर में पाकिस्तान का झंडा मिलने से तनाव, आरोपी अशराफुद्दीन को थाने ले गई पुलिस- VIDEO

पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर में पाकिस्तान का झंडा मिलने से तनाव, आरोपी अशराफुद्दीन को थाने ले गई पुलिस- VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 23, 2026 02:41 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 02:54 pm IST

पाकिस्तान का झंडा दिखने के बाद एक-एक कर लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

आरोपी अशराफुद्दीन- India TV Hindi
आरोपी अशराफुद्दीन Image Source : REPORTER INPUT

बंगाल के पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर स्थित रायडांगा इलाके में मंगलवार सुबह एक घर के बाहर कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा मिलने के आरोप को लेकर तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने देशविरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड संख्या 43 के रायडांगा निवासी अशराफुद्दीन अहमद के घर के सामने कथित रूप से पाकिस्तान का झंडा देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। लोगों ने घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

अशराफुद्दीन को भीड़ से निकालकर थाने ले गई पुलिस

सूचना मिलने पर कॉक ओवन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट साझा करता है आरोपी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देशविरोधी पोस्ट साझा करता रहा है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी उसके खिलाफ इसी तरह की शिकायत सामने आई थी, जिसके चलते लोगों का आक्रोश बढ़ गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हालांकि, अशराफुद्दीन अहमद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रायडांगा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

सरकार बदलने के बाद सतर्क हुई पुलिस

बता दें कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। लोकल स्तर पर लोग पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। पुलिस भी खासा एक्टिव है। जरा सी भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर पुलिस तुरंत एक्शन ले रही है। दुर्गापुर मामले में भी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कहीं इसके पीछे कोई गैंग तो नहीं शामिल है। ये भी पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट- बिज्जू मंडल 

ये भी पढ़ें: 

Explainer: क्या है फायर सेफ्टी एक्ट, जानिए कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पतालों को किन नियमों का करना होता है पालन?

नदिया में तृणमूल नेता की करीबी महिला कार्यकर्ता के घर से 3 किलो सोना बरामद, जांच में जुटी पुलिस-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।