1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC का संकेत, ऑडियो क्लिप को भाजपा में से ही किसी ने लीक किया

TMC का संकेत, ऑडियो क्लिप को भाजपा में से ही किसी ने लीक किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2021 06:32 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 06:32 am IST

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को संकेत दिया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय का कथित टैप भगवा दल में से ही किसी ने लीक किया है। इस टैप में रॉय अन्य भाजपा नेता शिशिर बजोरिया से कथित रूप से निर्वाचन आयोग को प्रभावित करने की बात कर रहे हैं।

TMC का संकेत, ऑडियो क्लिप...- India TV Hindi
TMC का संकेत, ऑडियो क्लिप को भाजपा में से ही किसी ने लीक किया Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को संकेत दिया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय का कथित टैप भगवा दल में से ही किसी ने लीक किया है। इस टैप में रॉय अन्य भाजपा नेता शिशिर बजोरिया से कथित रूप से निर्वाचन आयोग को प्रभावित करने की बात कर रहे हैं। केंद्रीय गृह अमित शाह ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार में विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे और यह ऑडियो क्लिप इसे साबित करती है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा उसे तलाशे, जिसने यह लीक किया है। उन्होंने कोलकाता में प्रेस वार्ता में कहा कि अगर दो लोगों में बातचीत हो रही है तो दोनों में से एक ने बातचीत लीक की है। ब्रायन ने मीडिया से भी यह पता लगाने को कहा कि बातचीत लीक करने के पीछे कौन लोग हैं?

उन्होंने कहा, “ हम अबतक सोच रहे थे कि खेला होबे (खेल होगा) का मतलब टीएमसी व भाजपा के बीच लड़ाई है। अब ऐसा लगता है कि एक अन्य समूह भी है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।