1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चंद्रयान-3 को लेकर महुआ मोइत्रा का बड़ा हमला, कहा- ISRO अब बीजेपी के लिए 2024 का टूल

चंद्रयान-3 को लेकर महुआ मोइत्रा का बड़ा हमला, कहा- ISRO अब बीजेपी के लिए 2024 का टूल

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 26, 2023 11:29 pm IST,  Updated : Aug 26, 2023 11:29 pm IST

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इसरो अब बीजेपी का 2024 अभियान उपकरण है।

महुआ मोइत्रा- India TV Hindi
महुआ मोइत्रा Image Source : FILE PHOTO

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद इसे लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस यानी TMC नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसा है। मोइत्रा ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन को बीजेपी की भक्त और ट्रोल सेना आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार उपकरण के रूप में इस्तेमाल करेगी।

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?

महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, "इसरो अब बीजेपी का 2024 अभियान उपकरण है। चुनाव से पहले राष्ट्रवादी उन्माद भड़काने के लिए हर मिशन का इस्तेमाल किया जाएगा। भक्त और ट्रोल सेना दशकों के भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान को 'मोदी है तो मुमकिन है' जादू के रूप में पैकेज करने के लिए 24*7 काम कर रही है। जागो, भारत। और नहीं, मैं राष्ट्रविरोधी नहीं हूं।" 

इसरो का चंद्रयान- 3 मिशन सफल 

बता दें कि इसरो के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग की थी। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिग कराने वाला पहला देश बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखी थी, जहां वह 22-24 अगस्त तक 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।